अररिया: बिहार पुलिस ने सप्ताह के अवसर पर जिले के सभी पुलिस संस्थानों में चलाया स्वच्छता अभियान
Araria, Araria | Feb 22, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह 2025 का शुभारंभ शनिवार से हुआ है इस अवसर पर पटना पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके बाद बिहार के सभी जिलों में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत अररिया जिला पुलिस के द्वारा जिले के सभी पुलिस के संस्थानों में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया.