अररिया: पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एडीबी चौक पर बैंक कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Araria, Araria | Feb 21, 2025 यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के बैनर तले एसबीआई के उपाध्यक्ष छोटे लाल गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शाम करीब 5 बजे एडीबी चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुआ।