हरदा: 'या हुसैन' की सदाओं के बीच निकला मातमी जुलूस, हरदा में मुहर्रम पर गम और अकीदत का माहौल।
Harda, Harda | Jun 26, 2026 मुहर्रम के अवसर पर आज 26 जून 4 :30 बजे हरदा शहर में इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदत और गम के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। हुसैनी अंजुमन शिया नौजवान कमेटी, लाइन मोहल्ला के तत्वावधान में निकला जुलूस इमामबाड़ा से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, चांडक चौक, घंटाघर, पुरानी सब्जी मंडी और हाजी चौक से होते हुए नदी तट पहुंचकर सम्पन्न हुआ।