📍मसूरी | जौनपुर–रवाई को अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज
टाउन हॉल सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने जौनपुर–रवाई क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग दोहराई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में मांगपत्र सौंपा जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र की बोली, भाषा, संस्कृति और परंपराएं जौनसार-बावर से मिलती-जुलती हैं, इसलिए क्षेत्र को भी जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
#Mussoorie #Jaunpur #Rawain #STStatus #ScheduledTribe Uttarakhand UttarakhandNews MussoorieNews BreakingNews UdayUttarakhandNews