एटा: जीटी रोड पर होटल माया पैलेस के पास ट्रक की टक्कर से 45 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
Etah, Etah | Feb 18, 2024 देर रात जीटी रोड पर होटल माया पैलेस के पास यह घटना हुई। जिसमें अपनी कैंटीन बंद करके जा रहे 45 वर्षीय मुकेश पचोरी पुत्र किशोरी लाल निवासी सिंधी कॉलोनी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एटा पोस्टमार्टम गृह भेजा है। वही इस घटना में एक्सीडेंट करने वाले ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर परिजनों ने घटना के बारे में जानकारी दी