सुसनेर: आमला चौराहे पर चक्काजाम: गौवंश की मौत पर भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, नेशनल हाईवे ठप
आमला चौराहे पर लगातार हो रही गौवंश की मौत से नाराज ग्रामीणों और युवाओं ने आज गुरुवार दोपहर 12 बजे हाईवे पर घंटों चक्काजाम कर दिया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण गोवंश आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया और गौशालाओं में गौवंश को भेजने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला।