पटेल मंगल भवन छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में-:
शोषित वंचित समाज की बुलंद आवाज़, जिन्होंने केवल मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी अमिट पहचान बनाई और गोंडवाना आंदोलन को नई दिशा एवं नई धार प्रदान की।
वर्ष 2003 में कांग्रेस और बीजेपी जैसे बड़े दलों को लोकतांत्रिक चुनौती देते हुए अमरवाड़ा विधानसभा (छिंदवाड़ा) से विधायक निर्वाचित होकर उन्होंने इतिहास रचा।
ऐसे महान जननायक, पेनवासी मनमोहन शाह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 💐💐💐
🏹 एक नाम ही था, जो अस्मिता, साहस और स्वाभिमान की पहचान बन गया।
🏹 आपकी शहादत संघर्ष, सम्मान और अधिकारों की प्रेरणा बनकर सदैव अमर रहेगी।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि!