जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ एसके प्रजापति के स्थानांतरण होने पर जनपद सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों स्टाफजनों एवं पंचायत सचिवों ने उनका शाल श्रीफल पुष्पमालाओं से स्वागत व सम्मान किया एवं सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष प्रियंक तिवारी आदि मौजूद रहे।