बेरो: उर्दू लाइब्रेरी के पास दो अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, हुई मौत
Bero, Ranchi | Mar 23, 2024 राजधानी रांची में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है । चर्च रोड उर्दू लाइब्रेरी के पास अपराधियों ने एक युवक छोटू को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटू नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने उर्दू लाइब्रेरी के पास कपड़ा मंडी आया था। लेकिन बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। युवक को दो गोली लगी है।