बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। यह कार्रवाई गेगा का खेड़ा गांव के समीप की गई। थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने आज रविवार रात 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में अवैध बजरी खनन व परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।