डंडई: जनगणना 2027 को लेकर डंडई में तेज हुई रफ्तार, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
Dandai, Garhwa | Jun 7, 2026 जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत डंडई प्रखंड में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी पंचायतों में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। तो वही प्रशासन की ओर से कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि तय समय सीमा के भीतर अभियान पूरा हो सके। अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों में यह कार्य प्रगति पर है।