तिर्वा: मानीमऊ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा हुआ जख्मी
Tirwa, Kannauj | Apr 22, 2026 कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय जयभीम पुत्र सीताराम अपने भांजे कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली के चंदाली गांव निवासी सूरज की बरात में शामिल होने गए थे। सोमवार को सूरज की बरात छिबरामऊ के खुशहाली गांव गई थी। मंगलवार को बरात वापस लौटी तो जयभीम की सड़क हादसे में मौत हो गई है।