बालाघाट: विधायक अनुभा मुंजारे ने CMO को लगाई फटकार, गैरेज लाइन के मिस्त्रियों को नोटिस पर जताई नाराजगी
बालाघाट शहर के जयस्तंभ चौक स्थित गैरेज लाइन के मिस्त्रियों और ठेला संचालकों को नगर पालिका द्वारा जारी किए गए नोटिस को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मामले में विधायक अनुभा मुंजारे ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को फोन पर फटकार लगाते हुए गरीब और मेहनतकश लोगों को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका द्वारा एसटीपी