खागा: प्रेमनगर में तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत, बाइक सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Khaga, Fatehpur | Jun 11, 2026 फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कस्बे में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक सवारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी, जिससे बाइक सवार राजू गौतम और तेज़ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।