बख्तियारपुर: चलती ट्रेन में डंडे से हमला कर मोबाइल झपटने वाले तीन अपराधी को बख्तियारपुर रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में चलती ट्रेनों में यात्रियों के हाथों पर डंडे से हमला कर मोबाइल झपटने वाले तीन अपराधियों को बख्तियारपुर स्टेशन के पश्चिमी यार्ड में गुप्त निगरानी के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों में धर्मपाल कुमार उर्फ साहिल,विकास कुमार और सन्नी कुमार शामिल हैं। इनके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।