दुधि: अनियंत्रित बल्कर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, रेणुकूट बाजार की विद्युत आपूर्ति हुई ठप
रेणुकूट बाजार में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे एक अनियंत्रित बल्कर ने सड़क के बीच डिवाइडर पर लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा उखड़कर दूर जा गिरा और कई बिजली के तार टूट गए, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।