दरभंगा: दरभंगा के अंबेडकर सभागार में एलपीजी घरेलू गैस और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में सचिव, वाणिज्य कर विभाग सह प्रभारी सचिव दरभंगा संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एलपीजी गैस,आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं की उपलब्धता, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा आदि बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई। यह जानकारी मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्रेस रिलीज कर दी।