परागपुर: प्रागपुर उप तहसील को तहसील का दर्जा मिलने पर प्रागपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
शनिवार को शिमला में हुई कैबिनेट की बैठक ने प्रागपुर उपतहसील को तहसील बनाने में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है ।इसी के चलते रविवार को प्रागपुर में तहसील का दर्जा देने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल सँयुक्त सचिव अश्वनी शर्मा की अगुवाई में स्थानीय लोगो को लड्डु बांटकर ख़ुशी मनाई व इस अवसर पर प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया ।