खगड़िया: खगड़िया के मछुआरों को मिली सौगात, 8 को फिशिंग बोट और 42 को फेंका जाल अनुदान पर वितरित
राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य योजना अंतर्गत नाव-जाल पैकेज वितरण योजना के तहत बुधवार दिन के 3:00 बजे को खगड़िया जिले के 08 मछुआरों को 90 प्रतिशत अनुदान पर फिशिंग उडेन बोट उपलब्ध कराया गया। साथ ही 42 मछुआरों के बीच फेंका जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक खगड़िया बबलु मंडल, माननीय विधायक परबत्ता बाबुल