माखन नगर: घुड़ला में खेत समतल करते समय पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 12, 2026
घुड़ला में खेत लेवलिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि खेत को लेवल करने के दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।