सुल्तानपुरी: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।