शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में गुरुवार को ऑपरेशन तलाश के तहत जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नगर व तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की जांच की।