रुन्नी सैदपुर: रुन्नीसैदपुर में टेम्पू पलटने से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
रुनीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बघारी गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी उपेंद्र महतो के पुत्र कमलेश महतो के रूप में की गई है।