अरियरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार की रात दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। रात 10 बजे तक लोगों ने धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। जगह-जगह भव्य पंडालों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।