सिवनी में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी में करियर मार्गदर्शन एवं कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को करियर से जुड़े सही एवं व्यावहारिक निर्णय लेने में सहायता प्रदान करना रहा।