गहदरा ग्राम में दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरन पिता भोला गोंड (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब के नशे में सड़क पर पड़ा हुआ था, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।