गुरुवार को करीब 3 बजे माखननगर स्थित संगम एग्रो इक्विपमेंट जॉन डीयर ट्रैक्टर शोरूम में पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने माखननगर थाना प्रभारी अनूप सिंह सहित थाने में पदस्थ सभी पुलिसकर्मियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।