परसिया: पिपरिया रोड का अंडर ब्रिज इतिहास में दर्ज, रेलवे ने जेसीबी से ढहाया, अब सिर्फ यादें शेष
नगर के कई लोगों की यादों का हिस्सा और पिपरिया रोड की पहचान रहे रेलवे के आर्च ब्रिज को रेलवे ने बुधवार को ढहा दिया। नए बनाए गए ब्रिज को शिफ्ट करने के लिए पुराने पुल को ढहा दिया गया। दो दिनों से इसके लिए कवायद की जा रही थी। अंग्रेजो के जमाने के बने बिना सीमेंट की जुडाई वाले मजबूत पुल को टूटते देखने बडी संख्या में लोग जमा थे। बुधवार 5 बजे इसे ढहा दिया गया।