सोरांव: संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा 'रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो', पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
आम आदमी पार्टी (आप) की 'रोजगार दो - सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा शुक्रवार को अपने दसवें दिन सोरांव इलाके में भव्य स्वागत किया गया। राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रास्ते भर युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुनकरों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा मित्रों आदि मौजूद रहे।