पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने पड़रिया पहुंचकर की पूजा-अर्चना
पुष्पराजगढ़ विधायक फुदेलाल सिंह ने सोमवार 4:00 ग्राम पड़रिया पहुंचकर पूजा अर्चना की । जहां उन्होंने इष्ट देवी-देवताओं बुद्धा देव और बूढ़ी माई को नमन किया तथा पूर्वजों और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। आदिवासी समाज की परंपरा के अनुसार इस अनुष्ठान में दिवंगत आत्माओं को याद करने की विशेष प्रक्रिया निभाई जाती है।