ग्यारसपुर: ग्यारसपुर सहित जिले मे वर्षा ऋतु में पशुपालक करें पशुओं की विशेष देखभाल कलेक्टर ने दिए निर्देश
बदलते मौसम में जहाँ मानव जीवन के स्वास्थ्य सुरक्षा पर फोकस जरूरी है, वहीं पशुधन की भी वर्षा ऋतु में देखभाल बहुत आवश्यक है। पशुपालन विभाग की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों को उनके पशुओं की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौसम में वातावरण में आई नमी में बढोतरी के कारण पशुओं पर नकारात्मक प्रभाव पडता है |