ग्यारसपुर: मनोरा मेला की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने मानोरा मेला के आयोजन पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा आज मानोरा ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गई थी। कलेक्टर श्री वैद्य ने विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गतवर्षो के आयोजन दौरान की गई व्यवस्थाओं में ओर सुधार लाकर आंगतुक श्रद्धालुगणो को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए।