धनौरा: गजरौला में भारत गैस एजेंसी पर ओटीपी को लेकर हुआ विवाद, नौकझौक के बाद वीडियो हुआ वायरल
गजरौला में नेशनल हाईवे स्थित अनिल भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी और ओटीपी (OTP) को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बिना डिलीवरी मैसेज: उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस सिलेंडर मिले बिना ही उनके मोबाइल पर 'डिलीवरी कन्फर्म' होने के मैसेज आ गए।