कहरा: गोदाराम गांव में चारागाह व कब्रिस्तान की जमीन को लेकर चले रहे विवाद को लेकर एसडीओ पहुंचे
Kahara, Saharsa | Jun 14, 2025 सोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के गोदराम गांव स्थित चारागाह व कब्रिस्तान की भूमि को लेकर चल रहे विवाद मामले में शनिवार को एसडीओ श्रेयांस तिवारी गांव पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से बैठक कर विवादित भूमि पर कोर्ट के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया.