कहरा: महिषी थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, एसपी कार्यालय से जारी हुई विज्ञप्ति
Kahara, Saharsa | Jun 14, 2025 एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुबोध शाह अपने एक सहयोगी के साथ कोसी बांध के पश्चिमी किनारे बने अपने टाट के घर में कुछ अवैध हथियार एवं कारतूस छुपा कर रखे हुए एवं किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था ।