बदायूं: उझानी के दहेमू गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे बैठे बालक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
Budaun, Budaun | May 8, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव के रहने वाले अनेकपाल का 8 वर्षीय बेटा सचिन गांव में सड़क किनारे बैठा था । तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन - फानन में घायल सचिन को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सक ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।