चान्हो प्रखंड के मदरसा चौक में हेल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले तालीमी मुसाबक़ा कार्यक्रम को लेकर गुरुवार 8 बजे अली हसन अंसारी के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मौलाना अब्दुल क़य्यूम ने की। इस दौरान मौलाना अब्दुल क़य्यूम ने जानकारी दी कि यह तालीमी मुसाबक़ा कार्यक्रम पूर्व में 29 जनवरी को...