शनिवार 1बजे सेवा समर्पण संस्थान द्वारा बनवासी कल्याण आश्रम रमना पार्क में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांसद श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र दद्दन मिश्रा सदर विधायक पलटू राम सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को बढ़ाने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।