बरकागाँव: गुफा झरना में ग्रामीणों ने श्रमदान से कराया नाल मरम्मत जल संरक्षण का दिया संदेश
खैरातरी के निवासी एवं ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति, सिरमा के अध्यक्ष बालेश्वर महतो के नेतृत्व में रविवार को प्रसिद्ध गुफा झरना में ग्रामीणों के सहयोग से नाला मरम्मत का कार्य किया गया। इस सामूहिक श्रमदान का उद्देश्य झरने के जल स्रोत को सुरक्षित रखना, पानी के सुचारु प्रवाह को बनाए रखना तथा क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना था। इस जनसहभागिता