राजनगर: 460 किलोमीटर नंगे पैर पदयात्रा कर बागेश्वर धाम पहुंचे 20 श्रद्धालु, गौ माता को राष्ट्र माता और हिंदू राष्ट्र के संकल्प
बागेश्वर धाम में मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और संकल्प का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ऊंचा गांव और राधे धाम क्षेत्र से आए 20 श्रद्धालुओं के जत्थे ने 460 किलोमीटर की नंगे पैर पदयात्रा पूरी कर बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दर्शन किए। इस यात्रा का नेतृत्व रमाकांत सनातनी और रामू सनातनी ने किया।