अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत अंतर्गत देवपुरी गांव में रविवार सुबह 7 बजे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त लगभग 14 वर्षीय किशोर रास्ता भटककर पहुंच गया। किशोर कीचड़ और पानी से भीगे कपड़ों में था। ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए उसे सूखे कपड़े पहनाए और आग तापने के लिए बैठाया।