अजयगढ़: अवैध रेत कारोबार का कहर ओवरलोड डंपर से अजयगढ़ घाटी में लगा लंबा जाम, प्रशासन पर उठे सवाल।
पन्ना जिले की अजयगढ़ घाटी में अवैध रेत कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ओवरलोड बालू से भरे एक डंपर के कारण घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम के चलते यात्रियों, स्कूली बच्चों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का कारोबार खुलेआम जारी