खैरथल: वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत PWD अधिकारियों ने शरबत वितरण शिविर लगाया
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान और तेज लू के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओमप्रकाश किराड़ के नेतृत्व में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में राहगीरों वाहन चालकों, श्रमिकों एवं आमजन को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई।