बरेली: बरेली में पकड़े गए धर्मांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैन कार्ड निकला फर्जी, पुलिस बैंकों से जुटाएगी सारा डाटा
बरेली में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना अब्दुल मजीद का पैनकार्ड सत्यापन में फर्जी पाया गया है। इससे गिरोह पर कूटरचित दस्तावेज बनाने का आरोप पुष्ट हो गया है। हालांकि, इससे फंडिंग से जुड़ी जांच प्रभावित होगी। इसके लिए पुलिस को अब बैंकों से जानकारी जुटानी होगी।