बरेली: बरेली में गरज और चमक के साथ बारिश, यलो अलर्ट जारी
बरेली में बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह ही काले बादल मंडराने लगे। शहर में सुबह सात बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इस दौरान विद्यार्थी भीगते हुए स्कूल पहुंचे। बारिश से तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने तीन दिन तक यलो अलर्ट जारी किया है।