सकरा: रामनगर गांव में आम के बगीचा में आम तोड़ने को लेकर ही हिंसक झड़प, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में आम के बगीचा में आम तोड़ने को लेकर हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित विश्वनाथ सिंह ने शनिवार दोपहर करीब दो बजे में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि घटना तब हुई, जब उन्होंने अपने बगीचे से फल तोड़ने का विरोध किया।