खुरई: न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर और भूतेश्वर मंदिर में एक साथ चोरियों से हड़कंप, शहरी थाना पुलिस जाँच में जुटी।
Khurai, Sagar | Jun 13, 2026 खुरई के न्यायालय परिसर स्थित दंड नायक हनुमान मंदिर में और भूतेश्वर मंदिर शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को चोरों ने एक साथ धावा बोला, हनुमान मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नगदी ले उड़े चोर, परिसर में लगे कैमरे में दिखा चोर, जबकि भूतेश्वर मंदिर के कैमरो को दूसरी ओर घुमा दिया था,यहां की दान पेटी नहीं ले जा पाए चोर, शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस ने की जाँच।