जशपुर: बगिया से बदलेगी जशपुर की किस्मत: 13 गांवों में 4933 हेक्टेयर सिंचाई, बनेगा देश का मॉडल जिला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में समृद्धि एम-कैड योजना के तहत दाबित उद्वहन सिंचाई परियोजना का शुभारंभ किया। करीब 119 करोड़ रुपये की इस परियोजना से कांसाबेल विकासखंड के 13 गांवों के लगभग 4933 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जशपुर जनसंपर्क से शुक्रवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना जशपुर