अंबाह: बिंडएं गांव से अंबाह थाने पहुंची मां, एक साल बाद भी बेटे के लौटने का इंतजार
Ambah, Morena | May 12, 2026 महुआ थाना क्षेत्र के बिंडएं गांव का युवक करन एक वर्ष पहले चंबल नदी में नहाते समय लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन जहां उसकी मौत मान चुके हैं, वहीं उसकी मां आज भी बेटे के लौटने की उम्मीद लगाए हुए है। मंगलवार को वह बेटे की तस्वीर लेकर अंबाह थाने पहुंची और पुलिस से भावुक होकर पूछा— “मेरा बेटा आखिर कब लौटेगा?”