ओरमांझी: ओरमांझी के हटवाल गांव में जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
ओरमांझी के हटवाल गांव में जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शनिवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार जंगली हाथी नदी पार कर गांव में घुस आया था और बुजुर्ग जयपाल महतो पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।